Tuesday 12 October 2021

  नन्हीं नोनु का घोड़ा

नन्हीं नोनु का नन्हा घोड़ा

नन्हीं नोनु के पीछे दौड़ा,

घोड़े की पूंछ थी लम्बी

लंबे घोड़े जितना लम्बी,

घोड़े ने इक कूद लगाई

लम्बी पूंछ हवा में लहराई,

नोनु ने पकड़ ली पूंछ लपक कर

घोड़ा करने लगा गर्र गर्र गर्र, 

सिर के बल गिरा तब घोड़ा

नन्हीं नोनु के पीछे था जो दौड़ा.

©आइ बी अरोड़ा


 

No comments:

Post a Comment