Showing posts with label लोमड़ी. Show all posts
Showing posts with label लोमड़ी. Show all posts

Wednesday, 10 February 2016

बंदर की शैतानी
इक बंदर को सूझी शैतानी
किसी की पूंछ काटने की ठानी
देखा उस धूर्त ने चारों ओर
सब पूँछों पर किया कुछ गौर
एक पूंछ लगी कुछ मोटी
एक पूंछ लगी कुछ छोटी
एक पूंछ थी बहुत ही तगड़ी
एक पूंछ थी थोड़ी अकड़ी
पूंछ लोमड़ी की बन्दर को भायी
वही काटने की तरकीब बनाई
घर अपने लोमड़ी को बुलाया
उसको मछली भात खिलाया
पेट भरा तो लोमड़ी सुस्ताई
लेट गई वह ले नर्म रज़ाई
धूर्त बन्दर भी आ लेटा पास  
हाथ में  था इक चाक़ू ख़ास

हौले से उसने पूंछ को पकड़ा
मजबूती से उस पूंछ को जकड़ा
वार किया फिर इक चाक़ू से 
चीख निकली अपने ही मुंह से   
शैतानी का उसे मिला सबक था
पूंछ अपनी को ही काट दिया था.

© आइ बी अरोड़ा 

Thursday, 5 March 2015

होली आई




होली आई होली आई
ज़ोर से बोला भालू भाई
रंगों की पिचकारी लेकर
 लोमड़ी झटपट दौड़ी आई

बन्दर भी भागा भागा आया
मुंह अपने पर ही रंग लगाया
बन्दर पर थी मस्ती छाई
होली थी उसकी मन भायी

भालू ने हाथी पर रंग डाला
मुंह उसका नीला कर डाला
पर हाथी भी था न कोई कम
भालू को उसने पीला रंग डाला

लाल गुलाल और हल्का पीला
हरा बैंगनी और पक्का नीला
जिसने  भी जो रंग पाया
उसी रंग में सबको नहलाया

पर एक जानवर ऐसा भी था
जिसको कोई रंग न पाया 
छिप कर था वह बैठा घर में
 कोई उसे ढूंढ न पाया

वह तो था जंगल का राजा
रंगों से था वह पर डरता
होली पर वह छिप कर रहता
होली पर वह नाटक करता

लोमड़ी भी थी खूब चालाक
शेर को उसने ढूंढ निकाला
शेर छिपा था बिस्तर के नीचे
सबने उसको खींच निकाला

शेर बहुत ज़ोर से चिल्लाया
“बहुत बीमार हूँ मैं भाइया
रात भर मुझ को नींद न आई
 कुछ तो तरस करो तुम भाई”

कौन था पर उसकी सुनने वाला 
यह नाटक था देखा भाला
सब ने उस पर हर रंग डाला
और मुंह कर दिया थोड़ा काला

फिर सब मिलकर सुर में गाये
“साल में इक बार होली आये  
होली में जो भी छिप जाए
उसे तो बस भगवान बचाये



© आई बी अरोड़ा 

Wednesday, 3 September 2014

लोमड़ी भूली सब शैतानी
जंगल में रहता था इक हाथी
उसका था न कोई साथी
सदा अकेला रहता था वो
किसी को कुछ न कहता था वो
इक लोमड़ी को सूझी शैतानी
हाथी की सूंड काटने की ठानी
हाथी सोया था आँख मूंदकर
पत्तों की शीतल छाया लेकर
लोमड़ी हौले से आगे आई
आकर सूंड पर जीभ फेराई
हाथी देख रहा था सपना
सपने में भी था चौकन्ना
लोमड़ी ने की न कोई खटपट
    पर हाथी ने सुन ली आहट    
बस, हाथी को गुस्सा आया
पकड़ लोमड़ी को चपत लगाया
 ज़ोर से खींचे उसके कान
मुहं में आये उसके प्राण
                        लोमड़ी भूली सब शैतानी
    आँखों से उसके बरसा पानी.  
© आई बी अरोड़ा