पाँव फिसला
मोटा राजा सैर को निकला
बीच सड़क में पाँव फिसला
ताज उछल कर दूर गिरा
दाँत टूट कर पास गिरा
चारों ओर मचा तब शोर
सेवक भागे राजा की ओर
रानी भी दौड़ी-दौड़ी आई
देख राजा को वह घबराई
बहुत ज़ोर से फिर चिल्लाई
“किसने थी यह सड़क बनाई
जल्दी उसे पकड़ कर लाओ
मिलकर उसको सबक़ सिखाओ”
सेवक भागे दे राजा को धक्का
रानी का था बस चलता सिक्का.
© आई बी अरोड़ा